फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pran Pratistha Utsav will be grand

Basti News: भव्य होगा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव, आयोजन समितियां कर रहीं तैयारी

Sat, 20 Jan 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pran Pratistha Utsav will be grand
समितियों ने कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान, दीपोत्सव व भंडारे का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के प्रमुख मंदिरों के अलावा देहात में भी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन को भव्य व यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। मंदिरों की सफाई चल रही है। आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी जा रही है। रामदूतों व भक्तों को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है।


छावनी के रामरेखा मंदिर पुजारी बाबा दयाशंकर दास बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा। 22 जनवरी को पहले सुंदर कांड पाठ होगा। इसके बाद भंडारा व 1100 दीपक जलाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट दी गई है। गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत इटवा में समय माता व काली माता स्थान पर धार्मिक अनुष्ठान होगा है। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हनुमान चालीसा व भंडारे का आयोजन होगा। दीपक से पूरे गांव को सजाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

समिति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी जा चुकी है। गांधीनगर स्थित रामजानकी मंदिर के महंत गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि उत्सव को भव्य रूप में मनाया जाएगा। दीपोत्सव व भंडारे की तैयारी चल रही है। सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर में भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक पांडेय के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ व दीपोत्सव का आयोजन होगा। बताया कि सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कात्यायनी माता मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में भी तमाम नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। माता कात्यायनी मंदिर निर्माण समिति महादेवरी के सदस्य संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि न निर्मित मंदिर में माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। कहा कि इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को माता की प्रतिमा का जलाधिवास तथा दुग्धाधिवास कराया गया। संवाद

..
राजभवन में 21 से शुरू होगा अनुष्ठान
बस्ती। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को भव्य बनाने के लिए राजभवन में 21 जनवरी से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। राजमाता आशिमा सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन राजभवन में भव्य कार्यक्रम होगा। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed