{"_id":"64973271bf1510a9eb078606","slug":"pradhans-raised-demand-to-open-bank-branch-basti-news-c-207-1-sgkp1006-378-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधानों ने बैंक की शाखा खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधानों ने बैंक की शाखा खोलने की उठाई मांग
Sat, 24 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंडल मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के करीब बैंक की शाखा खोलने की मांग डीएम से किया है। मच्छखिरिया ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार मिश्र, लखनौरा के प्रधान दिनेश चौधरी, घरसोहिया के प्रधान अनिरुद्ध श्रीवास्तव, मझरिया शुक्ल की प्रधान उषा देवी व अजिता मेमोरियल शिक्षा निकेतन रेलवे स्टेशन रोड के प्रबंधक शिवकुमार श्रीवास्तव ने डीएम को दिए ज्ञापन दिया।
कहा है कि रेलवे स्टेशन के करीब न तो कोई बैंक है और न ही कोई एटीएम स्थापित किया गया है। जिससे लोगों को रेलवे क्रासिंग व रेलवे माल गोदाम की जाम से गुजर कर शहर के पांडेय बाजार व पुरानी बस्ती जाना पड़ता है। इसलिए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पूर्वी छोर पर एक बैंक की शाखा व एक एटीएम स्थापित किया जाना जनहित में आवश्यक है। संवाद