फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pradhan accused of beating

Basti News: प्रधान पर पिटाई करने का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of beating
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव में एक युवक को आरटीआई के तहत ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि प्रधान सहित कुछ लोगों ने उसकी और उसके भाई की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवारी गांव की सुभावती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके देवर अजय यादव आरटीआई के माध्यम से प्रधान के कार्यों का विवरण मांगा था। इसी रंजिश को लेकर 27 जून की रात प्रधान हरिप्रकाश उनके देवर को अपशब्द कह रहे थे। जब उनके पति योगेश यादव व देवर ने इसका विरोध किया तो प्रधान और उनके सहयोगियों ने लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरिप्रकाश, उनके भाई विश्राम, पुत्र राहुल व कंतराम यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed