फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply from the town feeder remained off throughout the day.

Basti News: दिनभर गुल रही नगर फीडर की बिजली

Mon, 05 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Power supply from the town feeder remained off throughout the day.
नगर बाजार। पावर हाउस चौबाह फीडर से संचालित नगर फीडर के उपभोक्ताओं को रविवार के दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कभी रोस्टरिंग के नाम पर तो कभी तार और ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर दिनभर शटडाउन लिया गया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।
विज्ञापन

रात में रोस्टरिंग के चलते फीडर बंद रहा। इसके बाद 1:15 बजे 33 केवी मेन सप्लाई मिलने पर सभी फीडर चालू किए गए। सुबह फिर से कटौती शुरू हो गई। सुबह 9:50 बजे नगर फीडर को बंद किया गया। दोपहर 12:05 बजे फिर से नगर फीडर को शटडाउन में लिया गया। 13:15 बजे फीडर को नॉर्मल किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद 13:55 बजे फिर से खड़ुवा में एचटी तार खींचने केलिए नगर फीडर का शटडाउन ले लिया गया। इसके बाद 14:50 बजे बकैनिया में ट्रांसफार्मर बदलने के लिए नगर फीडर का शटडाउन दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed