{"_id":"64c80c882194cc65b90b6aa4","slug":"power-supply-disturb-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2095-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर्रैया रोड पर बैंक के सामने टूटकर गिरा बिजली तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर्रैया रोड पर बैंक के सामने टूटकर गिरा बिजली तार
विज्ञापन
बभनान कस्बे में यूनियन बैंक के पास टूटकर गिरा बिजली का तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। नगर पंचायत में जर्जर बिजली के तारों के सहारे उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है। तारों से आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। सोमवार को दोपहर के समय यूनियन बैंक के सामने के गुजर रहे तारों में अचानक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते तार जमीन पर गिर गया।
गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के हर्रैया रोड पर तीन प्रमुख बैंक पीएनबी, यूनियन और बड़ौदा यूपी स्थित हैं। इसके अलावा कृषि यंत्रों के बड़े प्रतिष्ठान भी इसी मार्ग पर स्थित हैं, जिससे यहां दिनभर बड़ी भीड़ रहती है। सोमवार को जब बिजली का तार टूटकर गिरा तब बड़ी संख्या में यूनियन बैंक और पीएनबी के ग्राहक वहीं स्थल पर मौजूद थे।
गनीमत रही कि तार किसी के ऊपर नहीं गिरा, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी। तार टूटने से करीब दो सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी। सभासद अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई को उपखंड अधिकारी को जर्जर तारों को बदलवाने के लिए पत्र भेज गया है। इसके बावजूद विभाग संसाधनों के दुरुस्तीकरण को लेकर गंभीर नहीं है। खबर लिखे जाने तक तार को दुरुस्त नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि तार टूट कर गिरने की घटना संज्ञान में है। लाइनमैन भेजकर तार ठीक कराया जा रहा है।