{"_id":"621d1d9882494d78dc5e507f","slug":"power-cut-half-an-hour-due-to-fire-basti-news-gkp4285097112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से आधे घंटे जिले में बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से आधे घंटे जिले में बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से आधे घंटे जिले में बाधित रही बिजली आपूर्ति
बस्ती। गिदही पावर हाउस में ट्रांसमिशन ग्रिड के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 132 केवीए और 32 केवीए ट्रांसमिशन के बीच झड़ियों में लगी आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया।
एहतियातन पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति रोक दी गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ देर में ही टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब दो बजे दोबारा आपूर्ति शुरू की जा सकी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत वितरण प्रथम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि आग से ट्रांसमिशन या किसी उपकरण को कोई नुकसान नहीं होने पाया। जैसे ही आग लगी तत्काल शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी फीडर पर बिजली आपूर्ति रोक दी गई थी। आग बुझने के बाद क्रमवार फिर से सप्लाई चालू कर दी गई।