{"_id":"64cfe0f7c324b3616e06fec8","slug":"power-attack-is-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2392-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करंट से दस वर्षीय बालक की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करंट से दस वर्षीय बालक की मौत, एक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया, बस्ती। थाना क्षेत्र एक गांव रविवार की सुबह शौच के लिए गए एक दस वर्षीय बालक व बुजुर्ग बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन बालक को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे झुलसे व्यक्ति का इलाज कस्बे में ही एक निजी चिकित्सक के अस्पताल पर हो रहा है।
थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी नज़ीर मोहम्मद का नाती मो. अनीस (10) पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी भटपुरवा थाना कलवारी अपने नाना नज़ीर मोहम्मद के घर रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर के पास शौच के लिए गया था। तभी वह मोटर पंप से धान की सिंचाई के लिए बिछाई केबल की चपेट में आकर झुलस गया। इसी बीच उसी खेत में धर्मूपुर गांव निवासी राम सरन (55) भी पहुंच गए, जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक वह भी इसी तार की चपेट में आ गए।
अनीस के परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इधर बुजुर्ग के परिवार के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।