फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Poster Competition on International Year of Millets

Basti News: अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष पर पोस्टर प्रतियोगिता

Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Poster Competition on International Year of Millets
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में 15वीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष पर पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे शरीर के लिए ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुट्टू का बड़ा महत्व है। आज हम लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि शरीर का ध्यान नही दे रहे है। जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है। इससे बचने के लिए मिलेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन

विधि विभाग के डीन प्रोफेसर एस.पी सिंह ने कहा कि मिलेट्स से फाइबर, प्रोटीन, आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक समय में मोटा अनाज हमारा मुख्य भोजन था। लेकिन जैसे जैसे हमारे थाली से गायब होता गया वैसे वैसे अनेक प्रकार बीमारियां भी आती गई। हमें अपने भोजन में मिलेट्स को जरूर सम्मिलित करना चाहिए। इस अवसर पर कैप्टन डॉ. राजेंद्र बौद्ध, लेफ्टिनेंट डॉ. सौम्या पाल ने पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए कैडेट्स को मिलेट्स के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सोनाली गुप्ता, प्रिया चौधरी, मुस्कान शुक्ला, साक्षी, खुशबू, ममता वर्मा डॉ बलराम चौधरी, डॉ सुरेंद्र सिंह सहित तमाम लोाग मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed