फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   porn video in marriage hall

Basti News: मैरिज हॉल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में केस दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
porn video in marriage hall
संचालक, उसके पिता और बेटे को किया गया नामजद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। थानाक्षेत्र के शृंगीनारी में स्थित एक मैरिज हॉल में कथित तौर पर ब्लू फिल्म बनाने केमामले में पुलिस ने मैरिज हाॅल संचालक समेत तीन लोगों पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
आरोप है कि उस मैरिज हॉल में ब्लू फिल्म बनाया जा रहा िाा। शनिवार को एक अश्लील वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद पुलिस छानबीन करने पहुंची थी। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि बैजलपुर गांव निवासी राजाराम यादव की तहरीर पर परसावां गांव निवासी मैरिज हाॅल संचालक रामजनक वर्मा उर्फ भकाऊ, उसके पिता गंगाराम वर्मा व बेटे अभिषेक वर्मा पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को हर्रैया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किसी ने समस्त ग्रामवासी के नाम से एक शिकायती पत्र दिया कि उसके गांव के पास के मैरिज हाॅल में ब्लू फिल्म बनाया जाता है। किसी शिकायतकर्ता का नाम न होने पर अधिकारियों ने उसे ज्यादा तवज्जो नहीं दिया। बाद में दो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा, जिसके बारे में बताया गया कि वह वीडियो उसी मैरिज हाॅल में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा। इसकी सूचना मिलते ही परशुरामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मैरिज हाॅल के सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की। वायरल वीडियो के बैकग्राउंड और मैरिज हाॅल के कमरों का इंटीरियर से मिलान कराया। प्रथम दृष्ट्या स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वीडियो वहां का बना है या नहीं। एसएचओ के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed