{"_id":"64da75077d5b67101e010a84","slug":"political-news-basti-news-c-207-1-bst1001-2810-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी याेजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में मदद करें अधिकारी : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी याेजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में मदद करें अधिकारी : प्रभारी मंत्री
Tue, 15 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम/ जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान सोमवार को सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समय से पात्र लोगों तक पहुंचाने में अधिकारी मदद करें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन अधिकारियों को किसी कारणवश योजनाओं के संचालन में कठिनाई हो रही है, उसे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाए। ताकि शासन स्तर पर उसका निराकरण कराया जा सके। योजनाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सुझाव लेते हुए उस पर अमल भी किया जाए। निर्देश दिया कि जिले को प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करने में सभी अधिकारी योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी सीएचसी, पीएचसी डॉक्टरविहीन न रहने पाए। अस्पतालों के टेंडर में पारदर्शिता बरती जाए। सांप के डसने, कुत्ता काटने की सुई अस्पतालों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की चेकिंग की जाए। निजी क्षेत्र में संचालित पैरा पैरामेडिकल कॉलेज पर सतर्क निगाह रखी जाए। सामुदायिक शौचालय में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को केयरटेकर बनाया जाए।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नलकूपों को स्वतंत्र फीडर से जोड़ा जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल प्राप्त हो ताकि उसका भुगतान हो सकें। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अभी से लाभार्थी का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कराया जाए। पिछले वर्ष के अवशेष विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वतः रोजगार योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को ऋण दिलाकर लाभान्वित कराया जाए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में नए ट्रेडों को शामिल कर ट्रेनिंग शुरू कराई जाए। शासन की मंशा है कि प्रत्येक गांव में एक माल बनाया जाएगा, जिसमें सभी ट्रेड के कारीगर लोगों को सेवाएं देंगे। यहां पर सभी प्रकार के उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में खुले में पशुओं को न घूमने दिया जाए। सभी वृहद गो संरक्षण केंद्रों एवं आश्रय स्थलों को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। कृषि विभाग को निर्देशित किया कि वर्तमान में यूरिया की कमी न होने पाए। किसानों को समुचित संख्या में श्रीअन्न के किट्स वितरित कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने बेसिक शिक्षा, हर घर जल योजना, पॉलिटेक्निक आदि योजनाओं की भी समीक्षा की। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, राजेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह के अलावा डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।