फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   political agitation

Basti News: सपाईयों ने मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन, जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग

Fri, 04 Aug 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
political agitation
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगो को लेकर कमिश्नर अ​खिलेश सिंह को दिया ज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह काे 13 सूत्री ज्ञापन देकर जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र यादव ने बताया कि राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को दिया गया है। इससे पहले पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता न्याय मार्ग पर इकट्ठा हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने बताया कि बारिश न होने के कारण धान की फसल खराब हो रही है। किसान परेशान हैं। सिंचाई भी काम नहीं आ रही है। इसके बावजूद अभी तक जिले को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जा रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से पूरा जिला परेशान है। ऊपर से बिजली विभाग की विजिलेंस टीम उपभोक्ताओं को शोषण रही है। बिजली चोरी रोकने के नाम पर उपभोक्ताओं और किसानों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जिले के किसान छुट्टा मवेशियों के प्रकोप से परेशान हैं। इसके बावजूद उन्हें पकड़वाकर गो आश्रय स्थल पर नहीं रखा जा रहा है। बताया कि ज्ञापन में जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, बिजली की कटौती पर रोक, सड़कों की मरम्मत, छुट्टा मवेशियों से छुटकारा दिलाने की मांग की गई है। मौके पर रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, कप्तानंगज के कविंद्र चौधरी, नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, रूधौली अध्यक्ष धीरसेन निषाद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, निजामुद्दीन, जावेद पिंडारी, रविंद्र यादव, अरविंद सोनकर, भोला पांडेय, मोहम्मद उमर, मो. सलीम, युनुस आलम, पंकज निषाद, प्रशांत यादव, रहमान सिद्दीकी, हनुमान प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed