फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Policeman risked his life to save the life of a drowning youth

Basti News: सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई डूब रहे युवक की जान

Mon, 14 Oct 2024 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Policeman risked his life to save the life of a drowning youth
सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई डूब रहे युवक की जानबस्ती। दशहरा के दिन मखौड़ाधाम में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डूब रहे युवक को सिपाही ने जान पर खेलकर बचा लिया। रविवार को थाना परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पांडेय व अन्य प्रबुद्ध लोगों ने सिपाही को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। असल में विसर्जन के दौरान परशुरामपुर थाने के अहिरौली निवासी मोनू प्रजापति नहाने लगा। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा। यह देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना छलांग लगा दी। परशुरामपुर थाने में तैनात कांस्टेबल पंकज कुशवाहा वर्दी पहने ही नदी में उतर गए। यह देख उनके पास में खड़े सुरेंद्र कुमार निषाद को भी जोश आ गया। वह भी नदी में उतरा और दोनों ने मिलकर डूबते हुए मोनू प्रजापति को बचा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed