फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Policeman had an altercation with Roadways' ARM

Basti News: रोडवेज के एआरएम से सिपाही की हुई नोकझोंक

Thu, 05 Sep 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Policeman had an altercation with Roadways' ARM
मंडलायुक्त व डीएम की बैठक में रोडवेज पर जाम का मामला उठाने से थी नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस स्टेशन पर जाम हटाने के लिए रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं यहां चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी कोई भी कार्रवाई करने से कतराते हैं। इसकी शिकायत जब कमिश्नर स्तर की बैठक में रोडवेज के अधिकारियों ने की तो बुधवार की सुबह क्षेत्र के सिपाही व एआरएम में नोकझोंक हो गई। बाद में पहुंचे कोतवाल व चौकी इंचार्ज ने जाकर मामला शांत करवाया।
सड़क सुरक्षा व बस स्टेशन पर जाम को लेकर मंडलायुक्त व डीएम ने बैठक बुलाई थी। इसमें निर्णय लिया गया था कि पुलिस व परिवहन निगम के कर्मचारी मिलकर बस स्टेशन पर जाम नहीं लगने देंगे। इसके लिए एआरएम आयुष भटनागर ने डीएम को भी पत्र लिखकर पुलिस का सहयोग मांगा था। साथ ही, एआरएम ने चुनिंदा कर्मचारियों को डिपो परिसर से बसों को निकलवाने व जाम हटवाने के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन व एसपी ने कोतवाली व संबंधित पुलिस चौकी को नोटिस भेज कर जाम हटाने में सहयोग करने को कहा था। बुधवार की सुबह सिपाही नोटिस लेकर चौकी पर बैठा था, उसी समय एआरएम आयुष भटनागर वर्कशॉप से निकलकर अपने कार्यालय जाने लगे। सिपाही ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और नोटिस के बारे में पूछताछ करने लगा। इसको लेकर दोनों लोगों के बीच नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना कोतवाल व चौकी इंचार्ज को दे दी तो मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया गया। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बस स्टेशन पर जाम हटवाने के लिए रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पुलिस को सहयोग के लिए भी जिला प्रशासन से कहा गया है। किसी भी हालत में बस स्टेशन के पास जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed