फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police will conduct DNA test to identify hell

नरकंकाल की पहचान के लिए डीएनए जांच कराएगी पुलिस

Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police will conduct DNA test to identify hell
नरकंकाल की पहचान के लिए डीएनए जांच कराएगी पुलिस
विज्ञापन

ओपेक हॉस्पिटल की लिफ्ट की मरम्मत के दौरान मिला था
फोरेंसिक टीम ने सील किया कंकाल का जरूरी हिस्सा
बस्ती। ओपेक हॉस्पिटल कैली की लिफ्ट में बुधवार देर शाम मिले नर कंकाल की पहचान नहीं हो सकी। इसके लिए कंकाल का नमूना डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि लिफ्ट मरम्मत के दौरान मिले नरकंकाल का डीएनए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। जिले की फोरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने जरूरी साक्ष्य सील किया है।
ओपेक हॉस्पिटल कैली के आर्थोपेडिक वार्ड के पास लगी दो लिफ्ट में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। बुधवार शाम मजदूरों ने नर कंकाल देखा। आननफानन में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार को सूचना दी गई। प्राचार्य की सूचना पर थोड़ी ही देर में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, सोनूपार चौकी इंचार्ज राम भवन प्रजापति व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि मृतक के शव का अधिकांश हिस्सा कंकाल में बदल चुका है। नरकंकाल से मिले कुछ कपड़ों और एक बैग को भी साक्ष्य के तौर पर एकत्र किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

24 साल से बंद था वह हिस्सा
हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक 1997 के आसपास से लिफ्ट का यह हिस्सा पूरी तरह से पैक था। बंद पड़े उस हिस्से में कभी कोई नहीं गया। ऐसे में माना जा रहा है कि उसी समय का यह शव होगा। एएसपी ने बताया कि उस दौर के गुमशुदगी के दर्ज मुकदमों को भी खंगाला जा रहा है, जिससे मृतक की पहचान को सामने लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed