फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police Systim ministar

प्रदेश की पुलिसिंग सिस्टम को किया जाएगा पारदर्शी: प्रभारी मंत्री

Mon, 04 Nov 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police Systim ministar
पुलिसिंग सिस्टम को किया जाएगा पारदर्शी: प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

बस्ती। प्रदेश की पुलिसिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाएगा। पुलिस जनता के बीच मित्र बनकर काम करेगी। हर किसी की बात सुनी जाएगी। यह कहना है सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का। सोमवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, अफसरों के संग बैठक कर रहे थे।

जिले की कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा कर मंत्री ने अफसरों से जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने बैठक में चेताया कि अयोध्या में मंदिर को लेकर सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने वाला है। सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में कोर्ट के फैसले का सम्मान करने के लिए कहें। किसी प्रकार की खुशी का इजहार नहीं किया जाना है। कहा कि फैसला किसी के पक्ष में आ सकता है। सबको न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में रहें। फैसले पर किसी को खुशी का इजहार न करने दें जिससे मौहाल खराब हो। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए अधिकारियों का निर्देशित किया। कहा कि अगर कोई आपत्ति जनक पोस्ट करता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश की आवाम खुद आपसी भाई चारे का माहौल कायम करेगी। सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करना है। संगठन को लेकर भी कार्यकर्ताओं से कहा कि हर किसी की बात सुनी जाएगी। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, संजय प्रताप जयसवाल, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, तीनों पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed