{"_id":"66a6b45219081e9e600e1474","slug":"police-still-empty-handed-in-snatching-even-after-three-days-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121240-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छिनैती में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छिनैती में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Mon, 29 Jul 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सीओ बोले- एसओजी, स्वाॅट के अलावा थाने की टीम दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया। 26 जुलाई को कस्बे में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर दिनदहाड़े हुई छिनैती के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस को हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच सहित कई टीमें लगाने का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भिरवा गांव निवासी सेवानंद रेडियंट कंपनी में कैश कलेक्शन एजेंट हैं। शुक्रवार को वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के डिलीवरी आउटलेट्स से 3.81 लाख रुपये वसूली कर कस्बे में जाने वाले हाईवे के सर्विस रोड से बाइक से आ रहा था। पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक से उसका रपये से भरा बैग छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश बस्ती जाने वाली लेन पकड़कर भाग चुके थे।
पहले तो पुलिस पीड़ित को ही संदिग्ध मानते हुए उसी के इर्दगिर्द जांच में उलझी रही। एएसपी ओपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरू हुई। सीओ अशोक मिश्र ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसओजी, स्वाॅट टीम के अलावा थाने की भी टीम लगी हुई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।