फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police slapped the Kotdar, people surrounded Maharajganj outpost

Basti News: पुलिस ने कोटेदार को मारा थप्पड़, लोगों ने महराजगंज चौकी काे घेराव

Wed, 25 Sep 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police slapped the Kotdar, people surrounded Maharajganj outpost
कोटेदार पर हाथ उठाने के विरोध में महराजगंज पुलिस चौकी पर पहुंचे कस्बे के लोग
सिपाही को चौकी से हटाने के आश्वासन पर शांत हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। बाइक पर नंबर न लिखा होने पर मंगलवार की शाम पुलिस चौकी के सिपाही ने कोटेदार को थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित कस्बे के लोगों ने रात आठ बजे पुलिस चौकी का घेराव किया। उच्चाधिकारियों से सिपाही को चौकी से हटाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज से सटे तेलिया डीह गांव के कोटेदार जगदीश प्रसाद सड़क के किनारे खड़े थे। उनके साथ बगैर नंबर प्लेट की बाइक लेकर वहीं के पिंटू भी खड़े थे। बाइक पिंटू को कुछ माह पहले दहेज में मिली थी। इसी दौरान पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए और बाइक के बारे में पूछताछ करने लगे। बताया जा रहा है कि सिपाही बाइक की चाभी मांगने लगे। कोटेदार के अनुसार, उन्होंने सिपाहियों से कहा कि एक फोटो ले लूं, ताकि पता रहे कि गाड़ी किसे दी है। आरोप है कि यह सुनते ही कांस्टेबल गणेश आग-बबूला हो गए और कोटेदार पर हाथ उठा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कस्बे के लोग आक्रोश जताने लगे। माहौल बिगड़ते देख सिपाही वहां से भाग निकला। काफी संख्या में लोग चौकी पर पहुंच गए। व्यापारी नेता जगदीश चंद्र अग्रहरि और कस्बे के लोग भी पहुंच गए। व्यापारी नेता ने उच्च अधिकारियों से बात कर आरोपी सिपाही को चौकी से हटवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी वीके सरोज ने बताया कि मामला शांत कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed