फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman pregnant six months after sterilization; complaint lodged with CMO.

Basti News: नसबंदी के छह माह बाद महिला गर्भवती, सीएमओ से शिकायत

Sat, 26 Sep 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman pregnant six months after sterilization; complaint lodged with CMO.
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी एक महिला नसबंदी के करीब छह माह बाद गर्भवती हो गई। महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बस्ती से शिकायत करके सर्जन और उनकी टीम के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, करीब छह माह पहले वह गांव की आशा बहू के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में आयोजित शिविर में नसबंदी कराई थीं। इसके बाद उन्हें 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली थी। उनके पहले से दो बेटे और एक बेटी हैं। नसबंदी के बाद वह अपने पति के साथ मुंबई चली गईं।
विज्ञापन

कुछ समय बाद गांव लौटने पर पेट में दर्द हुआ तो परिजन उन्हें जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें करीब तीन माह के गर्भवती होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed