फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power outage for four days; CT scan services halted; oxygen supply dependent on cylinders.

Basti News: चार दिन से बिजली गुल, सीटी स्कैन ठप सिलेंडर के भरोसे ऑक्सीजन की आपूर्ति

Sat, 26 Sep 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Power outage for four days; CT scan services halted; oxygen supply dependent on cylinders.
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में सन्नाटा संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल में चार दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। 22 सितंबर से 33 केवी फीडर के सब स्टेशन में फाल्ट के कारण सीटी स्कैन कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट को बिजली नहीं मिल पा रही है। अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे सेवाएं चला रहा है। वहीं चार दिन में लगभग 50 से 60 मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए लौटना पड़ा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा होने के बावजूद बिजली संकट के कारण इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। दूरदराज से पहुंचे मरीजों को अस्पताल में सेवा बंद होने की जानकारी मिलने के बाद निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। ऑक्सीजन प्लांट को बिजली नहीं मिलने से अस्पताल प्रशासन सिलेंडर के जरिये ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। अस्पताल में करीब 70 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि रोजाना आठ से 10 सिलेंडर की खपत है। वर्तमान में 10 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति सेंट्रल पाइपलाइन के जरिये पीआईसीयू, आईसीयू, मेडिसिन समेत अन्य वार्डों में होती है। प्लांट बंद होने के कारण सिलेंडर से वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बनाए रखी जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में सीटी स्कैन रोजाना 15 से 20 जांच होती है। चार दिन से सेवा ठप होने से अब तक 50 से 60 मरीज लौट गए हैं। शुक्रवार को सीटी स्कैन कराने के लिए सुनीता पहुंची थी, मगस्नहीं हो पाया। शुक्रवार को 11 से अधिक मरीज लौट गए
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को बाहर करानी पड़ रही जांच : बिजली आपूर्ति बाधित होने से सीटी स्कैन के लिए मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल में सुविधा होने के बावजूद बाहर जांच कराने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन के सामने भी मरीजों को सेवा बाधित होने की जानकारी समय से देने और वैकल्पिक जांच व्यवस्था कराने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed