फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No trace yet of the missing appointment files.

Basti News: गायब नियुक्ति पत्रावलियों का अब तक नहीं लगा सुराग

Sat, 26 Sep 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
No trace yet of the missing appointment files.
बस्ती। 579 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावलियों के गायब होने के मामले में एक माह बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों से कई बार पूछताछ के बावजूद पत्रावलियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से 2016 के बीच हुई अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्तियों से संबंधित फाइलें गायब होने पर बीएसए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचक ने बीएसए समेत कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की है। हालांकि, अब तक पत्रावलियां बरामद नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस नियुक्ति पत्रावलियों के गायब होने के कारणों की पड़ताल कर रही है। नियुक्तियों में फर्जीवाड़े के साक्ष्य मिटाने के लिए फाइलें गायब किए जाने की आशंका भी जांच के दायरे में है। विवेचक सभाशंकर यादव ने बताया कि कुछ कर्मचारियों के बयान अभी लिए जाने हैं। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed