{"_id":"61fc140489a77455a32d572b","slug":"police-returned-with-child-basti-news-gkp4257895143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से मासूम को लेकर बस्ती लौटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से मासूम को लेकर बस्ती लौटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से मासूम को लेकर बस्ती लौटी पुलिस
- वाट्सएप से मासूम अब्दुल रहमान के पिता से मांगी गई थी तीन लाख की फिरौती
- मासूम को तलाशने और आरोपित को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेपाल से अपहृत मासूम को लेकर बस्ती पुलिस बृहस्पतिवार को बस्ती पहुंच गई। बच्चे को नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव निवासी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम को सकुशल तलाशने वाली पुलिस टीम को आईजी राजेश मोदक ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में अपहरण के घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव से सोमवार को चार साल के अब्दुल रहमान का अपहरण कर लिया गया था। आरोपी देवेंद्र कुमार न्यूपा निवासी मिश्रवलिया रामनगर (7), जिला नवलपरासी नेपाल सोमवार को उसे लेकर साइकिल से ही नेपाल चला गया। वहां पहुंचने के बाद देवेंद्र ने रहमान के बड़े पिता से वाट़्सएप के जरिए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इसके बाद परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा। रहमान की सलामती का सबूत मांगा गया तो उसने फोटो भी भेजी। मोबाइल नंबर ट्रैक न किया जा सके, इसलिए वह जहां कहीं भी वाईफाई मिलता, वहीं से संपर्क साध रहा था। इस बीच नेपाल बॉर्डर की चौकियों के साथ ही एसएसबी व नेपाल पुलिस से संपर्क साधकर उसके गांव तक जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले चेक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई थी। लोकेशन व चेकिंग की मदद से बस्ती पुलिस की टीम ने नेपाल के रूपनदेही के भुटवल के पास स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहरणकर्ता को मासूम के साथ बुधवार शाम पकड़ लिया गया। उसने बताया कि विदेश जाकर अच्छी कमाई के लिए करीब पांच लाख नेपाली मुद्रा अलग-अलग लोगों से उधार ले ली थी। लेकिन, उसे वीजा नहीं मिल सका। नेपाल में उधारी रकम चुकाने का दबाव बढ़ने पर वह बस्ती आया और जलालुद्दीन के भतीजे को अगवा कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
यह है इनाम पाने वाली पुलिस टीम
मासूम को तलाशने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नगर मृत्युंजय कुमार पाठक, प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सर्विलांस दुर्गविजय, नगर थाने के एसआई अमित कुमार सिंह, शशिशेखर सिंह, एंटी व्हीकल टीम के हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दूबे, रामसुरेश, अजय दुबे, कांस्टेबल महेंद्र यादव, सर्विलांस के कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति, नगर थाने के हेड कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव, पृथ्वीराज चौहान, संजीव कुमार पांडेय शामिल रहे।