फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police remains missing from major intersections

Basti News: प्रमुख चौकचौराहों से गायब रहती है पुलिस

Wed, 29 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police remains missing from major intersections
गर्मी में जाम से जूझ रहे शहरवासी, दिन लोहा, मोरंग व गिट्टी लादकर घूमते दिख जाएंगे वाहन
विज्ञापन

- भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी नहीं दिख रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। घर से निकलने से पहले यह जरुर पता कर लें कि जिस तरफ जा रहे हैं, उधर जाम तो नहीं लगा है। वरना भीषण गर्मी में आप बीमार पड़ सकते हैं। हम ऐसे इसलिए कह रहे हैं कि गर्मी में शहर के प्रमुख चौक चौराहों से पुलिस गायब ही हो गई है। शहरवासियों को तपिश में जाम से जूझना पड़ रहा है।शहर के अंदर दिनभर ओवर लोड वाहन और सरिया, मोरंग गिट्टी लादे वाहन घूमते रहते हैं। दिन में ही गांधीनगर, मंगलबाजार, अस्पताल रोड जैसी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ट्रैक्टर ट्रॉली घूमती हुई दिख जाएगी। पटरियों पर सजी दुकानें देखकर लगता है कि अब यह स्थायी हो गई हैं। पुलिस व तहसील प्रशासन इन पर कोई लगाम नहीं लगा रहा है। इनके कारण जगह-जगह जाम लग रहा है। चूंकि तपिश अधिक होने के कारण एक मिनट भी जाम में फंसने पर ऐसा लगता है कि मूर्छा आ जाएगी। ऐसी दशा में शहर में फैली अव्यवस्था
शहर के बड़ेवन, पानी की टंकी, काली माता मंदिर, रौता, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार, अस्पताल चौराहा, रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग, शास्त्री चौक इलाकों में दिनभर जाम लगता रहता है। नलकूप खंड के सामने सुबह पटरियों पर सब्जी मंडी सजती है। लेकिन उक्त जगहों पर सुबह 9 से 11 बजे तक पुलिस नहीं दिखी।
विज्ञापन

यूं तो ई-रिक्शा व अन्य छोटे वाहन हल्के कार्यों में प्रयोग में लिए जाते हैं। लेकिन जरुरत पड़ने पर चालक इसे मालवाहक वाहन बनाने में भी गुरेज नहीं करते हैं। मंगलवार को शहर के दक्षिण दरवाजा, मालवीय मार्ग पर रंजीत चौराहे के पास, ब्लॉक रोड, कंपनी बाग पर सरिया व लोहे की पाइप लादकर जाते हुए ई-रिक्शा देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed