{"_id":"6797ddc53e35c3bc8f088ffa","slug":"police-remained-confused-about-diversion-pilgrims-had-to-return-home-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131088-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डायवर्जन को लेकर भ्रम में रही पुलिस, तीर्थ यात्रियों को लौटना पड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डायवर्जन को लेकर भ्रम में रही पुलिस, तीर्थ यात्रियों को लौटना पड़ा घर
विज्ञापन
छावनी। कस्बे में सोमवार को अयोध्या की तरफ जाने वाले चार पहिया समेत बड़े वाहनों को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस ने छावनी तिराहा से गाड़ियों को रामजानकी मार्ग पर मोड़ दिया। गाड़ियां रोके जाने से प्रयागराज, अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी हुई।
फोरलेन पर लंबा जाम लगने से मौके पर पहुंचे सीओ हर्रैया संजय सिंह ने कहा कि तीर्थ यात्रियों को आगे जाने की छूट है। जिले की सीमा घघौवा में भी वाहनों को रोका जा रहा है। अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से बस्ती से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर यातायात दिन में दो बजे से रोक दिया है। इससे छावनी से चौकड़ी टोल प्लाजा के पास तक जाम लग गया। यातायात रोके जाने से प्रयागराज जाने के लिए निकले तीर्थ यात्रियों को मजबूरन घर लौट आना पड़ा।
बभनगांवा निवासी सुखराम सविता, गुड्डू मिस्त्री, गुंडा कुंवर निवासी सुबोध सिंह, बब्बू सिंह, राम कुमार गुप्ता, सुखदेव शर्मा ने बताया कि सवारी गाड़ियों के रोके जाने से प्रयागराज नहीं जा पाए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात रोका गया है। संवाद