{"_id":"66070f8c39c9be6cb6089e84","slug":"police-remained-alert-after-the-death-of-mafia-mukhtar-basti-news-c-207-1-bst1001-113927-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: माफिया मुख्तार की मौत के बाद मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: माफिया मुख्तार की मौत के बाद मुस्तैद रही पुलिस
Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल रहा, मस्जिदों में पढ़ी गई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत के बाद शुक्रवार को जिले में हाई अलर्ट रहा। शहर से लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस मुस्तैद रही। हालांकि, यहां तनाव की कहीं नहीं दिखी। चौतरफा शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। रमजान महीने में अकीदतमंदों ने तीसरे जुमे की नमाज पढ़ी।
माफिया मुख्तार की मौत के बाद एहतियातन प्रशासन हाई अलर्ट मोड में हो गया। सुबह से ही चौक-चौराहों, बाजारों में निगरानी बढ़ा दी गई थी। चौतरफा स्थिति सामान्य होने पर पुलिस भी कुछ देर के बाद दौड़भाग कम कर दी। जिले भर में अमन-चैन का माहौल कायम रहा। सामान्य तौर पर लोग एक-दूसरे से इस घटना की चर्चा करते नजर आए।
वहीं मस्जिदों में अकीदतमंदों ने तीसरे जुमे की नमाज अता की। इस दौरान बरकत और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। रोजदारों ने मुल्क के सलामती के लिए अल्लाह की इबादत की। जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में दिखाई पड़े। मुस्लिम आबादी और मस्जिदों के आसपास नगर पालिका की ओर से विधिवत सफाई कराई गई।
विज्ञापन
...
पुलिस ने अर्द्धसैनिक जचानों के साथ किया भ्रमण
जिले की पुलिस टीम अर्द्धसैनिक बलों के साथ सड़क पर उतरे। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि चुनाव के चलते जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में संवेदनशील स्थलों पर पुलिस भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दे रही है। कहा कि मुख्तार मामले को लेकर खुराफातियों पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। सोशल साइटों की भी निगरानी हो रही है। किसी भी दशा में ऐसे लोगाें से पुलिस सख्ती से निपटेगी, जो किसी भी प्रकार से अफवाह फैलाने में शामिल होंगे।