{"_id":"6277ffa476cbb17173790118","slug":"police-regiterd-case-basti-news-gkp436162193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध संक्षिप्त-4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध संक्षिप्त-4
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फब्तियां कसने पर मुकदमा
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में आमा टिनिच थाना गौर निवासी समीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली की एसआई किरन भास्कर ने तहरीर दी है।
अभद्र टिप्पणी कर मां-बेटी को पीटा
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राजू, काजू व छह-सात अन्य अज्ञात लोगों ने उनके घर के गेट पर आकर उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर इन सबने मिलकर उन्हें व उनकी बेटी को मारा-पीटा।
ससुर पर छेड़खानी का केस
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी ससुराल में दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर अपशब्द कहा गया। ससुर ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तमंचा लिए टापटेन अपराधी गिरफ्तार
मुंडेरवा। ओड़वारा में वाहन चेकिंग के दौरान मुंडेरवा पुलिस ने संदिग्ध की चेकिंग की तो उसके पास से 315 बोर कट्टा व कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसकी पहचान समसुद्दीन उर्फ चंदू अंसारी निवासी अंडा थाना मुंडेरवा के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार वह थाने का टाप टेन अपराधी है। पुलिस ने अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।