फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police recruitment exam will be held at 12 centers

Basti News: 12 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 06 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at 12 centers
एडीएम- एएसपी ने केंद्रों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को एडीएम प्रीत पाल सिंह चौहान, एएसपी ओपी सिंह मातहत अफसरों के साथ जिले के 12 परीक्षा केंद्रों का बारी- बारी से निरीक्षण किया। यहां परीक्षा की सुचिता और सुरक्षा से जुड़े हर पहलुओं की जानकारी ली गई।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई है। लिखित परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो जाएगी। जिले के 12 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जानी है। परीक्षा 23, 24, 25 एवं 30, 31 अगस्त को होगी। इसके मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी, इस जिले में 40 हजार अभ्यर्थी आवंटित हुए हैं। प्रत्येक पाली में लगभग चार- चार हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी बस से निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। पिछली बार जिले में 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। लेकिन इस बार नए मानक के अनुरूप जिले में मुख्यालय से 10 किमी के दायरे में स्थित 12 राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेज और महाविद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाएगा। एडीएम और एएसपी ने इन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से लेकर केंद्र के सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed