फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police Recruitment: 9,797 candidates took the exam on the last day.

पुलिस भर्ती : आखिरी दिन 9,797 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 10 Jun 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 9,797 candidates took the exam on the last day.
महिला पीजी कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
बस्ती। तीन दिवसीय उ.प्र. पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। शाम पांच बजे तक कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आखिरी दिन परीक्षा को लेकर प्रशासन दिन भर अलर्ट रहा। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया गया। कंट्रोल रूम से निगरानी भी होती रही। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह समेत आला अधिकारी दिन भर केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

यह परीक्षा दो पालियों में कराई गई। कुल आवंटित 12,096 अभ्यर्थियों में से 9,797 परीक्षा में हिस्सा लिए। जबकि 2,299 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में अभ्यर्थियों की 80 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति रही। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से दिन में 12 बजे तक कराई गई। इसमें 6,048 में 4,875 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1,173 लोग अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दिन में तीन बजे से शाम बजे तक कराई गई। इसमें 6,048 में 4,922 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1,126 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले एक-एक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा के दौरान कैमरे से निगरानी होती रही। सकुशल परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों को केंद्र बाहर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तल्ख धूप में ड्यूटी करने में पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed