फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police recovered 81 mobile phones

पुलिस ने 81 मोबाइल फोन बरामद किए

Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 81 mobile phones
पुलिस ने 81 मोबाइल फोन बरामद किए
विज्ञापन

बस्ती। विभिन्न तिथियों व स्थानों से खोए हुए 81 मोबाइल फोन पुलिस ने ढूंढ निकाले। सर्विलांस सेल की सक्रियता से सभी मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सभी मोबाइल फोन स्वामियों को बुलाकर हैंडसेट उनके हवाले किए। उनमें कई अत्याधुनिक मॉडल के काफी महंगे स्मार्ट फोन भी शामिल हैं।
एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख 41 हजार 419 रुपये है। इसके लिए सर्विलांस सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह और उनकी टीम की एसपी ने पीठ थपथपाई। एसपी ने बताया कि उक्त सभी ने अलग-अलग प्रार्थनापत्र दिया था। उन्हें ट्रैक करने में सर्विलांस टीम ने सक्रियता दिखाई। इसी का नतीजा रहा है कि दूसरों के हाथ में पहुंच चुके मोबाइल फोन को बरामद कर उसके असली मालिक को सौंपने में सफलता मिली।
विज्ञापन

जिन लोगों को मोबाइल फोन मिले, उनमें कोतवाली बड़ेवन के बाबू लाल पटेल, नगर कटया के गुलशाद मोहम्मद, कोतवाली गांधीनगर के श्रेष्ठ गुप्ता, कुसमौर के संतोष कुमार, खीरीघाट के सत्येंद्र प्रताप सिंह, कलवारी मुड़ियारी के बलराम, कप्तानगंज दुबौला के राकेश, कोतवाली तुरकहिया के सईद अहमद, सत्येंद्र प्रताप सिंह खीरीघाट, बलराम मुरियारी थाना कलवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राकेश ग्राम दुबौला थाना कप्तानगंज, सईद अहमद तुरकहिया, अंशुमन सौरभ गणेशपुर, विमल कुमार नरायनपुर जिनवा, अजीत कुमार भुजौनिया थाना वाल्टरगंज, नितीश कुमार कुरियार थाना मुंडेरवा, सुधीर कुमार केशवपुर, स्वामीनाथ यादव खरका थाना लालगंज भी शामिल हैं। अमन गुप्ता रतास थाना कप्तानगंज, बलवंत यादव नियामतपुर, ध्रुवराज इटौली कसैला, देवेंद्र कुमार आमकोइल लालगंज, मुकेश कुमार यादव सिसवा बरुवार, उदयराम यादव चोबाह, मो. तलहा शिवनगर तुरकहिया, सुधीर कुमार रानीपुर थाना रुधौली, धर्मेंद्र सोनी मंगल बाजार, शिवप्रकाश बिछिया वाल्टरगंज आदि को भी एसपी ने उनका मोबाइल फोन सौंपा तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed