फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police raid on firecracker shops

पुलिस का छापा, भारी मात्रा में पटाखा बरामद

Sat, 26 Oct 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police raid on firecracker shops
बस्ती के कप्तानगंज पुलिस ने पटाखे बरामद किया। - फोटो : BASTI
पुलिस का छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
विज्ञापन

बस्ती। अवैध रूप से पटाखे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस व्यापक तौर पर अभियान चला रही है। शनिवार को कप्तानगंज, विक्रमजोत और कलवारी के कुसौरा बाजार से छापामारी में एक क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए गए। जिसमें से चार पटाखा विक्रेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पशु चिकित्सालय के सामने लगे पटाखे की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। कप्तानगंज कस्बे में दुकान लगाने के लिए महज एक कारोबारी ने लाइसेंस ले रखा है जो नगर थाने के गोटवा बाजार का निवासी है। कप्तानगंज पशु चिकित्सालय के सामने दुकान सजा रखी थी। पुलिस ने शनिवार शाम करीब चार बजे छापेमारी की। यहां मानक से अधिक पटाखे मिले। दुकान से एक क्विंटल 19 किलो पटाखे बरामद कर थाने ले आयी। साथ ही नन्हें को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह लाइसेंस नन्हें के पुत्र मोनू के नाम है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सौदागर राय का कहना है कि मामले में लिखा पढ़ी की जा रही है। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण व बिक्री नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी की गई।जिसमें दो युवकों को भारी मात्रा में पटाखों के साथ पकडा गया। थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि विक्रेताओं को घर से तलाशी में 10 किलो 700 ग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। आरोपियों में डुहवा मिश्र निवासी राजेश गुप्ता तथा संग्रामपुर निवासी राजीव गुप्ता हैं जिन पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 ख के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कुसौरा बाजार से बिना लाइसेंस पटाखा बेच रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक दिलीप सिंह कुसौरा बाजार पंहुचे जहां युवक पटाखा बेच रहा था। उससे लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका। उसे पटाखों के साथ थाने ले आये। युवक ने अपना नाम दिलीप कुमार निवासी कुसौरा बाजार बताया। विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शुक्रवार को भी इसी बाजार से दो लोगों को बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed