फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police Pathashala organised

संस्कारित रहते हुए सर्तक भी रहे छात्राएं:अंबिकाराम

Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police  Pathashala organised
बेटियों की सुरक्षा में पुलिस हमेशा मुस्तैद : सीओ
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। आधुनिक परिवेश में संस्कारित रहते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की भी जरूरत है। जिससे किसी भी परेशानी से वह आसानी से निपट सकें। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा में शोहदों से निपटने के पुलिस हमेशा मुस्तैद है।
यह बात पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम ने कही। वह बुधवार को अमर उजाला फांउडेशन की ओर से संत कबीर शंकर दास इंटरमीडिएट कॉलेज, मोहम्मदनगर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर महिला सुरक्षा के लिए संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नबंरों के आपात स्थिति में प्रयोग करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा शंशाक शेखर राय, चौकी इंचार्ज असनहरा रामदेव व महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने पुलिस के कार्यों और महिला सुरक्षा के संबंध में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की 210 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
-------
छात्राओं के सवाल के दिए जवाब
पुलिस पाठशाला में विद्यालय की छात्राओं ने पहले तो पुलिस अधिकारियों की बातें ध्यान से सुनीं और जब सवाल पूछने का मौका मिला तो सभी ने अपने-अपने सवाल किए और समस्याएं बताईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने एक अभिभावक की तरह सभी छात्राओं के प्रश्नों का जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया।
प्रश्न- कक्षा आठ की छात्रा शबीहा ने पूछा कि जब कोई स्कूल आते-जाते समय परेशान करें तो वह क्या करें।
जवाब- सीओ ने बताया कि वह इसके लिए 1090 या डायल 112 पर फोन कर सकती हैं। ऐसे लोगों को पुलिस पहली बार समझाएगी। दोबारा हरकत किया तो कड़ी कार्रवाई करेगी।
-----
प्रश्न- कक्षा दस की छात्रा शिक्षा सिंह ने कहा कि जब बच्चियों के साथ कोई छींटाकशी करता है और वह अपने परिवार से बताती है तो परिवार के लोग भी बच्चियों को ही अपने इज्जत का हवाला देकर शांत रहने की बात कहते हैं, ऐसे में वे क्या करें।
जवाब - सीओ ने कहा कि ऐसे मामलों मे परिवार के लोगों को अपने बच्चियों का साथ देना चाहिए और इसकी जानकारी पुलिस को जरूर देनी चाहिए। ऐसे लोगों को पुलिस समय रहते समझाकर हिदायत देती है जिससे दोबारा कोई घटना न हो।
------
प्रश्न- कक्षा 11वीं की छात्रा पूजा वर्मा ने पूछा कि उनके गांव मे कुछ लोग अपनी पत्नियों को मारते-पीटते हैं जिससे उनकी बच्चियां पढ़ नहीं पा रही हैं उन्हे क्या करना चाहिये।जवाब- सीओ ने कहा कि परिवार के मुखिया को बेटी का विवाह करते समय चाल-चलन और उसके आदतों के बारे मे पूरी जानकारी करने का प्रयास करनाघ चाहिये जिससे ऐसी किसी भी परेशानी से बचा जा सके। वैसे इसके लिये पीडिता को पुलिस की मदद लेनी चाहिये जिससे उसे समझाया जा सकें।

------
प्रश्न-कक्षा 11वीं की छात्रा रिया सिंह ने कहा कि आप लोग मदद के लिये डायल 112 पर फोन करने की बात करते हैं, लेकिन जब वह आती है तो लोगों से रुपये मांगती है। इस पर रोक लगाई जाए।
जवाब- सीओ ने कहा कि सभी पुलिस वाले ऐसे नहीं होते हैं। गरीबों की हर हाल में मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed