{"_id":"64c6af659158eda00c0fc344","slug":"police-in-crime-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2048-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जाम हटवाने गई पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जाम हटवाने गई पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के परसा कुतुब में ताजिया जुलूस के दौरान सड़क पर बाइक खड़ी करने से जाम लग गया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम से दो युवक भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया है।
सोनहा क्षेत्र के परसाकुतुब गांव में शनिवार की शाम को ताजिया जुलूस के दौरान एक युवक ने बाइक सड़क के बीच खड़ी कर दी, जिससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। चौकीदार की सूचना पर हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश चौरसिया और कांस्टेबल विमलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों गाड़ी हटवाने लगे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंच गया और पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगा। उसने एक पुलिसकर्मी का मोबाइल भी छीन लिया और अपने भाई को भी बुला लिया।
सूचना पाकर थोड़ी देर में नायब तहसीलदार भानपुर अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाया। मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में आरोपी राहुल व रोहित निवासी परसाकुतुब को एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दोनों पर केस दर्ज किया गया है।