फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police has solved the murder case in Basti, he had evil intentions towards his sister, so he was killed

Basti News: बहन पर रखता था गंदी नजर, इस काम के लिए बनाता था दबाव- भाई ने कत्ल कर खत्म दिया तनाव

Wed, 12 Jun 2024 05:28 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 05:28 PM IST
सार

लोकईपुर निवासी आरोपी दयावान शुक्ल व उसके भाई अंगद शुक्ल ने पुलिस को बताया कि हरीश उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था। उस पर दबाव डालकर वह मिलने के लिए बुलाता था, जिससे गांव में परिवार की बदनामी हो रही थी। लोग उसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे। इसी से झुंझलाकर दोनों भाइयों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Police has solved the murder case in Basti, he had evil intentions towards his sister, so he was killed
हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती में दो दिन पहले हुई जलापूर्ति पाइप लाइन बिछ़ाने वाली फर्म में कार्यरत युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसओजी और स्वाट टीम की मदद से छावनी पुलिस ने हत्यारोपी सगे भाइयों को बबुरहवा अंडरपास के पास से मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सीओ हर्रैया अशोक मिश्र के साथ पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पूरे मामले का ब्योरा बताया। हर्रैया थाने के बेलाड़े शुक्ल निवासी हरीश शुक्ल लोकईपुर गांव में बन रही पानी की टंकी में काम करता था।
विज्ञापन


पाइप लाइन बिछाने के साथ ही वह फोरमैन की तरह साइट की देखरेख भी करता था। इसी दौरान उसका गांव की एक युवती से संबंध हो गया। लोकईपुर निवासी आरोपी दयावान शुक्ल व उसके भाई अंगद शुक्ल ने पुलिस को बताया कि हरीश उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर दबाव डालकर वह मिलने के लिए बुलाता था, जिससे गांव में परिवार की बदनामी हो रही थी। लोग उसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे। इसी से झुंझलाकर दोनों भाइयों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात के पर्दाफाश के लिए सीओ हर्रैया अशोक मिश्र की अगुआई में प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश कुमार तिवारी के अलावा प्रभारी एसओजी जनार्दन प्रसाद, प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर त्रिपाठी की टीम बनाकर टास्क दिया था। 36 घंटे में घटना का पर्दाफाश करने में यह टीम कामयाब हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण
10 जून को थाना छावनी क्षेत्र के लोकईपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास बाइक पर हरीश शुक्ल का लहूलुहान शव मिला था। उसके चेहरे, सिर, पैर व अन्य अंगों पर गंभीर चोटें लगी थी। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। कुछ देर में ही उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उसके पिता हरिवंश शुक्ला की तहरीर पर थाना छावनी में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की, जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई।

सरपत में छिपकर इंतजार कर रहे थे दोनों भाई
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को धमकी देकर हरीश जबरदस्ती घर से बाहर बुलाता था, जिससे गांव में बड़ी बदनामी हो रही थी। इससे तंग आकर हरीश शुक्ला को जान से मार डालने का निश्चय कर लिया। नौ जून की रात लगभग 10 बजे के करीब जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कौवाडाड़ की तरफ से कच्चे रास्ते से ग्राम लोकईपुर की तरफ आ रहा था।

हम लोग ग्राम लोकईपुर से बाहर निर्माणाधीन पानी की टंकी से कुछ दूरी पर सरपत के किनारे कच्चे रास्ते के पास छिपे बैठे थे। जब हरीश शुक्ला पहुंचा तो हमने लोहे के पाइप लहराते हुए उसे रोक लिया और पाइप से कई वार किए, जिससे वह मोटरसाइकिल के साथ कच्चे रास्ते पर गिर पड़ा।

हम लोग उस पर तब तक वार करते रहे जब तक वह मर नहीं गया। जब हम दोनों भाइयों को विश्वास हो गया कि हरीश शुक्ला मर गया, तब हमने पाइप ग्राम चौकड़ी की सरहद पर उगी झाड़ी के बीच छुपा दिया। उसके बाद घर पर आकर सो गए।


पोस्टमार्टम में आई थी दम घुटने की बात
पोस्टमार्टम में वैसे तो इंटी मार्टम इंजरी के कई निशान मिले थे, लेकिन मौत की वजह दम घुटना बताई गई, जबकि दोनों भाइयों ने पुलिस से लोहे की पाइप से पीटकर हत्या की बात बताई। ऐसे में पुलिस का कहना है कि पिटाई के दौरान संभवत: उसकी सांस की नली पहले डैमेज हुई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed