{"_id":"648cc35c72f314fef403bc16","slug":"police-had-to-cut-the-challan-of-its-own-vehicle-basti-news-c-207-1-sgkp1002-82-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस को काटना पड़ा अपनी ही गाड़ी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस को काटना पड़ा अपनी ही गाड़ी का चालान
Sat, 17 Jun 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दूसरों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने को लेकर धड़ाधड़ चालान काट रही पुलिस पर दांव उल्टा पड़ गया। हालात ऐसे बन गए कि उसे खुद अपने विभाग की गाड़ी का भी पांच हजार रुपये चालान काटना पड़ा। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि नियमानुसार चालान की धनराशि जमा कराई जाएगी।
पुलिस इन दिनों दो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले दो पहिया-चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही है। नंबर प्लेट न लगा होने की स्थिति में पांच हजार रुपये चालान होता है। इसी बीच एक सौरभ तिवारी नाम के ट्विटर यूजर की नजर महिला थाने की सुमो पर पड़ गई। जिसके नंबर प्लेट पर पेंट से यूपी-51जी/0137 नंबर लिखा हुआ था। सौरभ तिवारी ने उस गाड़ी का नंबर प्लेट सहित फोटो खींचकर डीजीपी, एडीजी और बस्ती पुलिस को टैग करते हुए सवाल उठा दिया। लिखा, कि पुलिस आम जनता का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगने की वजह से उनका चालान काटती है, वही पुलिस खुद ट्रैफिक रूल्स का सरेआम उल्लंघन कर कर रही है। फिर क्या था इस शिकायत को डीजीपी ऑफिस ने संज्ञान लिया और बस्ती पुलिस को आदेश किया गया की तत्काल गाड़ी का रूल और नियम के हिसाब से चालान काटे।
आदेश मिलते ही बस्ती पुलिस ने अपनी ही सरकारी गाड़ी का चालान काटते हुए 5000 रुपये की रसीद काट दी। चालान काटने के बाद ट्विटर यूजर सौरभ तिवारी को बस्ती पुलिस ने टैग करते हुए चालान की कार्रवाई की जानकारी भी साझा की। इस कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है।