{"_id":"5e6141398ebc3ec5535e8cba","slug":"police-chauki-two-bicycle-thief-ran-away-basti-news-gkp34374432","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी से भाग गए दो साइकिल चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी से भाग गए दो साइकिल चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी से भाग गए दो साइकिल चोर
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस चौकी पर बुधवार को हिरासत में लिए गए दो साइकिल चोर भाग निकले। पिछले 15 दिनों से विक्रमजोत कस्बे में लगातार कई साइकिल चोरी की कई घटनाएं होने के बाद स्थानीय चौकी पुलिस में थाना क्षेत्र के दूभरा निर्वहन गांव के दो आरोपियों को शंकरपुर गावं के नहर पुलिया से हिरासत में लिया। बिना लिखा पढ़ी के चौकी पर बैठा लिया। इसी बीच मौका पाकर दोनों चौकी से भागकर समीप के एक गन्ने के खेत मे छुप गये। चौकी के सिपाहियों ने पीछा किया और गन्ने के खेत को घेरकर घंटों तलाशी लेने लगे। मगर चोर पीछे के रास्ते फरार हो गये। मामला बिगड़ते देख सिपाहियों ने घंटों गन्ने के खेत खंगालते रहे, लेकिन देर रात तक फरार चोरों का कुछ पता नहीं चला। बिना लिखा पढ़ी हिरासत से भागे चोरों के मामले को दबाने में पुलिस जुटी हुई है। जानकारों की माने तो विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा चोरों से पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव आने लगा था। जिसे भुनाने के चक्कर में चौकी पर चोरों को बंद रखा गया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस द्वारा पूछताछ में चोरों ने गुनाह भी कबूल कर लिया था और उनके घर से साइकिलें बरामद हुईं। लेकिन पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। साइकिल चोरों के पकड़े जाने की सूचना पाकर इलाके के जिन लोगों की साइकिल चोरी हुई थी वह चौकी पर पहुंचकर जानकारी लेने लगे जिन्हें यह कह कर वापस कर दिया गया कि जो लोग पकड़े गए थे। वह साइकिल चोर नहीं थे उन्हें दूसरे मामले में लाया गया था ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।