फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police caught a pickup loaded with cattle

Basti News: पुलिस ने पकड़ा गोवंश लदा पिकअप

Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police caught a pickup loaded with cattle
परशुरामपुर। पुलिस ने सोमवार/मंगलवार की रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र के मेढइया शुक्ल गांव के पास गोतस्करों की घेरा बंदी की। पुलिस को चकमा देकर वाहन चालक व तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप पर लदे दो गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। पशुओं को मेढइया शुक्ल स्थित गो आश्रय स्थल को सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक व गो तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा, केस दर्ज
हर्रैया। मामूली बात पर दबंगों ने लाठी-डंडा लेकर एक व्यक्ति को दौड़ा लिया। मनबढ़ों ने उसे घर में घेरकर पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पूरे बेचू गांव निवासी धनीराज सोनी ने तहरीर में बताया कि दो सगे भाइयों विजय कुमार व शिवा के साथ दुर्गा व रामप्रसाद निवासी अमारी बाजार स्थित उसके दरवाजे पर आ गए और बहस करने लगे। आरोपी लाठी डंडा व लोहे की रॉड लिए थे। वह बचने के लिए घर के अंदर भाग गया। आरोपी घर में घुस गए और उसे मारने लगे। गुहार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए निकल गए। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

घर से निकालने की धमकी, सौंपा ज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बायपोखर में अनुसूचित जाति की कुसुम देवी पत्नी दिनेश कुमार ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा है कि कुछ लोग उसके छप्पर को गिराकर कब्जा करना चाहते हैं। 20 मई को उसकी बेटी का विवाह है। आरोप है कि विपक्षी अपने मकान में नया दरवाजा खोलकर पुराना रास्ता समेत उसके घर को कब्जा करने के लिए 16 अप्रैल को उसके दरवाजे पर आए और जाति सूचक गालियां देने लगे। वे घर से निकालने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उसे और उसके पति को मारा पीटा। धमकी दी कि घर छोड़कर भाग जाओ, वरना घर में आग लगा देंगे। कुसुम देवी को आशंका है कि आरोपी कोई भी अनहोनी कर सकते हैं। उसने अपने परिवार की रक्षा की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से बदसलूकी
बस्ती। दुबौलिया पुलिस में मारपीट व गर्भपात के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर दी कि 20 फरवरी की रात 9 बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। गांव के रमेश व दिनेश एक रिश्तेदार के साथ नशे में घर में घुस गए और उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर मारने-पीटने लगे और बदनीयती से कपड़े फाड़ दिए। उसके पति बीच-बचाव के लिए दौड़े तो उन्हें भी मारा-पीटा और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट की वजह से पीड़िता का गर्भपात हो गया। संवाद
दीवार पर उपला बनाने पर ईंट फेंककर मारा
बस्ती। रुधौली पुलिस ने दीवार पर उपला बनाने पर मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। क्षेत्र के लोहरौली अव्वल निवासी पुष्पा यादव ने तहरीर दी कि सोमवार को सुबह 6:30 बजे वह अपनी दीवार पर उपले बना रही थी। गांव के महेश ने अपशब्द कहते हुए मना किया और उग्र होकर ईंट फेंक कर मारा। संवाद
महुआ बीनने के विवाद में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के जसईपुर में महुआ बीनने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। वहां की गुड़िया पत्नी एवं प्रकाश पाठक ने तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शंभू नाथ, राम अवतार, मीरा, सुनीता व स्नेह पुत्री मिट्ठू के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, चार के खिलाफ केस
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में हरिहरपुर निवासी महेश ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार को वह घुटवा चौराहे पर एक बीज भंडार पर बैठकर ठंडा पी रहा था। इसी बीच गांव के अजय व विजय दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने लगे। संवाद
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में दहेज उत्पीड़न के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 22 नवंबर 2024 को पति रिशु मिश्रा, जेठ अनिल, सुनील, हरीश, सीमा और अंजू ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। संवाद

एलआईसी ऑफिस से बाइक चोरी
कप्तानगंज(बस्ती)। कोतवाली क्षेत्र के एलआईसी परिसर से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के थूहा (खोभा) निवासी राम मूरत निषाद एलआईसी एजेंट हैं। राम मूरत निषाद के मुताबिक, सोमवार को बीमा के काम से एलआईसी ऑफिस गए थे। दोपहर 2 बजे वापस आए तो बाइक गायब थी। राम मूरत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया मामले की कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed