फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police beaten up in robbery at Customer Service Center

ग्राहक सेवा केंद्र में लूट में लकीर पीट रही पुलिस

Sun, 10 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police beaten up in robbery at Customer Service Center
ग्राहक सेवा केंद्र में लूट में लकीर पीट रही पुलिस
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। महीने भर पहले पाल्हा पूर्वांचल बैंक पर ताला काटने काटने की घटना को हल्के में लेेना भारी पड़ गया। बदमाश बेखौफ होकर ताक में लगे रहे। शुक्रवार को दिन दहाड़े मौका पाते ही पाल नगर के ग्राहक सेवा केंद्र में 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस लकीर पीट रही है।
केंद्र संचालक उमाकांत भारती निवासी रौसिंहापार थाना नगर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

हालांकि प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय का कहना है कि बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उसके आधार पर टीमों को रवाना किया गया है। बता दें कि नगर थाने के पाल नगर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर चेहरा ढक कर पहुंचे बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 35 हजार रुपये लूट लिए थे। इससे एक दिन पहले बभनान में भी दुकानदार के यहां लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed