फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police awearness

Basti News: पुलिस की तत्परता से बच गई युवक की जान

Fri, 04 Aug 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
police awearness
लालगंज, बस्ती। विकास खंड कुदरहा ग्राम पंचायत रसूलपुर के राजस्व गांव सुअरहा में पारिवारिक कलह के चलते बृहस्पतिवार सुबह एक युवक फंदा लगाकर जान देने जा रहा था। सूचना मिलते ही लालगंज थाने के कुदरहा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाई। समय रहते मौके पर पहुंचकर उसे समझा-बुझाकर शांत किया। सुअरहा गांव निवासी जगदीश चौहान ने लालगंज थाने की चौकी कुदरहा पर इंचार्ज अरविंद यादव को सुबह फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा घर में पारिवारिक विवाद के चलते अनाज रखने वाले कमरे में खुद को बंद कर लिया है। संदेह है कि वह फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने दो आरक्षी लालू प्रसाद व शेषनाथ को मौके पर भेजा। आरक्षियों ने पहुंचकर देखा कि कमरा अंदर से बंद है। बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर गए। वहां युवक फंदा तैयार करके लटकने जा रहा था। पुलिस को देखकर वह रोने लगा। किसी तरह समझा-बुझाकर उसे शांत किया। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर में पुलिस पहुंची होती तो युवक ने फंदा लगा लिया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed