फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police arrested staff nurse accused of dowry death

Basti News: दहेज हत्या के आरोपी स्टॉफ नर्स को पुलिस ने दबोचा

Sun, 09 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrested staff nurse accused of dowry death
बस्ती। कलवारी पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी स्वास्थ्य कर्मी ब्रजेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ब्रजेंद्र को पुलिस टीम ने शनिवार को दोपहर करीब पौने एक बजे कलवारी पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


झांसी जिले के बरुआसागर थानांतर्गत चिपलौढा निवासी ब्रजेन्द्र पीएचसी बहादुरपुर में करीब पांच वर्ष से तैनात हैं। वह अपनी पत्नी कीर्ति (27) के साथ सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में बने सरकारी आवास में रहते थे। 6 जुलाई को दिन में लगभग तीन बजे ब्रजेंद्र बहादुरपुर से ड्यूटी कर अपने आवास पर पहुंचे तो घर में पत्नी का शव दुपट्टे के फंदे से झूलता मिला था।
विज्ञापन


झांसी जिले के एरच थाने के ग्राम खड़ौनी निवासी कीर्ति के पिता जितेंद्र कुमार उर्फ जयहिंद अहिरवार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ब्रजेंद्र का कीर्ति के प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। बाद में मारने-पीटने लगा। दिसंबर 2022 में उसने कीर्ति को काफी मारापीटा था, जिसके बाद मेरा बेटा उसे सीएचसी बहादुरपुर के आवास से घर लेकर चला गया था। 14 दिसंबर को ब्रजेंद्र गांव में पहुंचा और बवाल किया था। बाद में उनकी बेटी से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग भी की गई। इन्हीं सब बातों को लेकर फांसी लगाकर उनकी बेटी को मार डाला। कलवारी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ब्रजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed