फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest three people

बकाया मांगने निकला व्यापारी लापता, तीन हिरासत में

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
police arrest three people
बकाया मांगने निकला व्यापारी लापता, तीन हिरासत में
विज्ञापन

- हर्रैया थाने के तेनुआ गांव के निवासी हैं बब्बन
- महुघाट के पास दुकान के सामने लावारिस खड़ी मिली बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे से सटे तेनुआ गांव निवासी मुर्गा व्यापारी सोमवार रात से लापता हैं। मंगलवार को व्यापारी के परिजन थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अपहरण होने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तेनुआ गांव निवासी बब्बन (40) पोल्ट्री फार्म के संचालक हैं। कस्बा निवासी आजाद के यहां मुर्गियों की सप्लाई करते हैं। सोमवार को बेचे गए मुर्गों की बकाया लेने महुघाट गांव जाने की बात कहकर बाइक से रात करीब पौने दस बजे घर से निकले। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। ढूंढने निकले परिजनों को महुघाट गांव से पहले हाइवे के किनारे एक दुकान के सामने बाइक लावारिस खड़ी मिली। जिसके बाद मंगलवार को बब्बन के परिजन गांव वालों के साथ सुबह थाने पर पहुंचे। अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि रात से ही मोबाइल बंद होने से अनहोनी की शंका में सभी परेशान हैं। थानेदार विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। किसी से कोई दुश्मनी की बात सामने नहीं आ रही है। पुलिस हर पहलू पर गौर करते हुए जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में चिकन बेचने वाले कसबे के तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed