फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest four people

पूर्व प्रमुख के पति पर हमले के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
police arrest four people
पूर्व प्रमुख के पति पर हमले के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

- बनकटी बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था रविवार को हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह पर रविवार को बनकटी बाजार में जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद चार आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें भरवलिया निवासी विवेक पाल उर्फ सनी पाल, आकाश पाल, सत्येंद्र पाल उर्फ गब्बर पाल व विवेक पाल उर्फ विक्की शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने सात नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, छिनैती, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाकी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल के भतीजे रामायण सिंह निवासी महादेवा ने तहरीर में बताया है कि रविवार को जितेंद्र सिंह अपने ड्राइवर राहुल के साथ कार में बैठकर देईसांड़ कस्बे से वापस घर जा रहे थे। बनकटी कस्बे के उपाध्याय मार्केट के सामने पहुंचने पर गाड़ी के सामने ट्रक लगवाकर साजिश के तहत रोक दिया गया। आरोपितों ने गाड़ी से उन्हें उतारना चाहा। कामयाब न होने पर हाकी व राड से कार का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की नीयत से जितेंद्र सिंह को बाहर खींच लिया। लोहे की राड व हॉकी, डंडा व बल्ले से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। उनका आरोप है कि हमला करने वाले जितेंद्र सिंह के गले से सोने की चेन व मोबाइल तथा ड्राइवर राहुल का मोबाइल भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed