{"_id":"65eff1cc61734f91070e949b","slug":"police-alert-as-soon-as-caa-is-implemented-basti-news-c-7-1-gkp1032-494661-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएए लागू होते ही पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएए लागू होते ही पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया गश्त
Tue, 12 Mar 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को शांति, कानून और सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए) लागू होने की घोषणा होते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए। डिजिटल वालंटियर्स, बीट पुलिस अधिकारी, एसपीओ, ग्राम सुरक्षा समितियों के माध्यम से पुलिस पूरे माहौल पर नजर रखे हुए है। सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।
संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल मार्च कर आम जन से संवाद स्थापित किया। लोगों में शांति, कानून और सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया गया। उनसे सकुशल, सफल, शांतिपूर्ण ढंग से नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) के नियमों के पालन करने के लिए शासन-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
एएसपी ने बताया कि सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई शरारती तत्व कोई अफवाह न फैलाने पाएं। सभी थानाध्यक्ष और बीट टीम को संवेदनशील क्षेत्र में भ्रमण करते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
बदा दें सीएए दिसंबर 2019 में पारित हुआ था। बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसलिए यह कानून अब तक लागू नहीं हो सका था। इसके लागू होने के बाद किसे नागरिकता देनी है और किसे नहीं देनी है, इसका पूरा अधिकार केंद्र सरकार के पास होगा।