फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM refrained from talking on politics, increased the enthusiasm of the youth in Basti

Basti News: पीएम ने राजनीति पर बात करने से किया परहेज, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

Wed, 18 Jan 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
PM refrained from talking on politics, increased the enthusiasm of the youth in Basti
सांसद खेल महोत्सव में आनलाइन खो-खो प्रतियोगिता देखते पीएम मोदी। - फोटो : BASTI
पीएम ने राजनीति पर बात करने से किया परहेज, युवाओं का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह क्रीड़ांगन में बुधवार को शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फोकस गांवों के युवाओं पर रहा। खेल महाकुंभ का ऑनलाइन शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जहां राजनीति पर बात करने से परहेज किया, वहीं, गांवों के खेल और खिलाड़ियों का जिक्र करके ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को साधने की कोशिश की।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के गांवों में खेल प्रतिभाएं अब दम नहीं तोड़ेंगी। उन्हें सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही तलाशा और तराशा जाएगा। इसके लिए गांवों में संसाधनों को प्राथमिकता के तौर पर मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानमंत्री ने पौराणिकता से जोड़ते हुए जिले को महर्षि वशिष्ठ की धरती बताया। कहा कि बस्ती श्रम, साधना, त्याग व तपस्या की धरती है। खेल भी साधना है। इसमें तप कर खिलाड़ी निखरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले कुछ खेलों को केवल मनोरंजन या टाइम पास का जरिया माना जाता था। नए भारत ने इस सोच को बदलते हुए खेल में अपना भविष्य तलाशना शुरू कर दिया है। इसका परिणाम ओलंपिक व पैरा ओलंपिक में देखने को मिला है। अपने गांवों में कई प्रतिभाएं काल कवलित हो गईं। उन्हें आगे बढ़ने का मौका व मंच नहीं मिल सका। अब ऐसा नहीं होगा। केंद्र व राज्य सरकार गांवों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सांसद खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखा कर आगे बढ़ने का मौका दे रहा है। प्रतिभावान खिलाड़ी गांवों से निकल कर अच्छे प्रशिक्षण पाकर दुनिया में देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed