फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Players from six districts will showcase their strength in the football competition...16 teams will participate.

Basti News: फुटबॉल प्रतियोगिता में छह जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम...शामिल होंगी 16 टीमें

Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Players from six districts will showcase their strength in the football competition...16 teams will participate.
फुटबॉल प्रतियोगिता संबंधी जानकारी देते आलोक पांडेय
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय बस्ती सॉकर लीग 2025 फुलबॉल प्रतियोगिता की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 24 अक्तूबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन में छह जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विजेता टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज स्थिति एक मैरिज हाल में प्रेस वार्ता में आलोक पांडेय और विवेक पांडेय ने बताया कि बस्ती सॉकर लीग-2025 के आयोजक विवेक पांडेय (लालन) हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 24, 25 व 26 अक्तूबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बस्ती, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर जनपदों समेत 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। बताया कि इस खेल में तमाम युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करने व जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करना है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष टीम गठित की गयी है। खेल प्रेमियों और दर्शको से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए अपील की है। बताया कि विजेता टीम के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। उप विजेता टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी शौर्य प्रताप सिंह, शनि श्रीवास्तव, अजय सिंह, अनिल वर्मा, विनोद गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अवधेश उपाध्याय, विनय उपाध्याय, प्रियांसु, संदीप तिवारी (भूतपूर्व आर्मी) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed