{"_id":"663fd187c0227e4bae002b44","slug":"players-encouraged-to-vote-basti-news-c-207-1-sgkp1004-116894-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खिलाड़ियों ने किया मतदान के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खिलाड़ियों ने किया मतदान के लिए प्रेरित
Sun, 12 May 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम गेट से आयोजित हुई मतदाता जागरूकता दौड़
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को स्टेडियम से जागरूकता दौड़ का आयोजन हुआ। पांच किमी लंबी इस दौड़ में शामिल खिलाड़ियों ने लोगों को मतदाकके लिए प्रेरित किया।
लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत खेल विभाग की ओर से अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम से रोडवेज तिराहा तक दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे शुरू हुई दौड़ स्टेडियम से कंपनीबाग, हनुमानगढ़ी, गांधीनगर, रोडवेज तिराहे से रंजीत चौराहा, रौता, फव्वारा चौराहा होते हुए दोबारा स्टेडियम पहुंची।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 18 मई को दोबारा दौड़ का आयोजन किया गया है। मौके पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही, उपक्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल, विकास सोनकर, गुलाम मोहम्मद शाह, बद्री बहादुर, लाल सिंह डेगा आदि मौजूद रहे।