फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pipeline tender process in limbo

Basti News: 20 करोड़ की पाइप लाइन की टेंडर प्रक्रिया अधर में

Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pipeline tender process in limbo
30 दिसंबर को शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया कर दी गई थी निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान (बस्ती)। नगर पंचायत बभनान में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया अधर में है। दो बार टेंडर होकर निरस्त किया जा चुका है। तीसरी बार टेंडर 8 फरवरी को खोला गया है जिसकी जांच की जा रही है।
अमृत योजना 2.0 कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत बभनान में सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 19 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत को तीन जोन में बांटा गया है। नगर पंचायत बभनान में रेलवे लाइन का उत्तरी हिस्सा पहला जोन होगा, जहां 8 लाख लीटर की पानी की टंकी बनाई जाएगी। दो मोटर के अलावा दो पंप हाउस भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दक्षिण हिस्से को दो जोनों में बांटा गया है। एक जोन में 3 लाख लीटर की टंकी के निर्माण के अलावा यहां भी दो मोटर व पंप हाउस बनाया जाएगा। रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से के दूसरे जोन में पुरानी पेयजल योजना को चालू कराया जाएगा। पुरानी योजना के तहत लोहिया नगर वार्ड में 1100 किलो लीटर की टंकी का निर्माण कराने के अलावा दो ट्यूबवेल भी लगाए गए थे, लेकिन निर्माण के बाद जब इसे नगर पंचायत बभनान को हैंडओवर किया गया तो अंडरग्राउंड बिछाई गई पाइपों में इतने लीकेज थे कि यह योजना अब तक चालू ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इसे चालू कराने के लिए नगर पंचायत ने लीकेज ठीक कराने के लिए पानी की तरह धन बहाया था। अब इसे भी अमृत योजना 2.0 कार्यक्रम के तहत नए सिरे से चालू कराने के लिए दोबारा 85 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।


जल निगम के अवर अभियंता नगरी विवेक मौर्य ने बताया कि अमृत योजना 2.0 के तहत नगर पंचायत के 5897 घरों में पानी का कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 85 किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई जाएगी। दो जगहों पर नई पानी की टंकी सहित चार मोटर व चार पंप हाउस भी बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed