फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup overturned after climbing on fourlane divider 13 laborers of Lakhimpur injured

Basti News: फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़कर पलटी पिकअप, लखीमपुर के 13 मजदूर घायल

Mon, 08 May 2023 10:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 May 2023 10:25 AM IST
सार

गोरखपुर के पास हो रहे सड़क बनाने का काम करने के लिए लखीमपुर से मजदूर गोरखपुर लाए जा रहे थे। 13 मजदूर पिकअप में सवार होकर रविवार रात में वहां से निकले। भोर में करीब चार बजे पिकअप के चालक को झपकी आ गई। जिससे पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई और पिकअप में सवार 13 मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन
Pickup overturned after climbing on fourlane divider 13 laborers of Lakhimpur injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लखीमपुर से गोरखपुर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप सोमवार को भोर में करीब चार बजे हर्रैया थाने के गजानन ढाबे के पास अनियंत्रिति होकर पलट गई। जिसमें सवार 13 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां दो मजदूरों को गंभीर चोट आने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य मजदूरों का उपचार सीएससी कप्तानगंज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


गोरखपुर के पास हो रहे सड़क बनाने का काम करने के लिए लखीमपुर से मजदूर गोरखपुर लाए जा रहे थे। 13 मजदूर पिकअप में सवार होकर रविवार रात में वहां से निकले। भोर में करीब चार बजे पिकअप के चालक को झपकी आ गई। जिससे पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई और पिकअप में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में महाराजगंज चौकी पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मजदूर हुए घायल
प्रहलाद पुत्र कल्लू निवासी पचासा थाना ईसानगर लखीमपुर, इतवारी पुत्र पहलाद, बराती पुत्र प्रहलाद, विनोद पुत्र कैलाश, इंद्रजीत (19) पुत्र सफलू, सूरज (17) पुत्र हरिश्चंद्र, जय राम (22) पुत्र कैलाश, प्रदीप (18) पुत्र पन्नालाल, गुड्डू (19) पुत्र मधुकर, हजाम (16) पुत्र मधुकर रामजीत (20) पुत्र श्री कृष्णा, सूर्य लाल (17) पुत्र हरीश निवासी नूरबन पुरवा थाना धौराहरा जिला लखीमपुर, सुनील कुमार पुत्र जोखू निवासी कराती पुरवा थाना ईसानगर लखीमपुर घायल हो गए। जिसमें प्रहलाद और उसके पुत्र इतवारी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed