{"_id":"5820b4084f1c1b067fb38271","slug":"picketing-until-demands-are-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक धरना
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ बस्ती मंडल का धरना सोमवार को भी जारी रहा। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण के कार्यालय परिसर में पिछले 26 अक्टूबर से विभिन्न मांगों को लेकर संघ के लोग धरना दे रहे हैं।
जोनल अध्यक्ष का. अशर्फी लाल ने कहा कि मानदेय देने में ठेकदार मनमानी कर रहे हैं। हालात यह है कि संविदा कर्मचारियों को कभी पांच हजार तो कभी दो हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। जबकि कार्पोरेशन का आदेश है कि संविदा मजदूरों को चेक अधिशासी अभियंता या उनके प्रतिनिधि के सामने चेक का वितरण किया जाए। कहा कि जब तक संविदा मजदूूरों का शोषण बंद नहीं होता धरने के माध्यम से आंदोलन जारी रहेगा। बताया कि अधीक्षण अभियंता को अधिकारियों ने निर्देशित किया है कि संगठन के लोगों से बात कर धरना समाप्त कराएं। धरने में प्रेम प्रकाश, विकास चंद, रविंद्र कुुमार, वीरेंद्र पांडेय, मोहम्मद अली, अशर्फीलाल, परमात्मा आदि लोग शामिल रहे।