फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Picketing in support of demands

मांगों के समर्थन में धरना दिया

Tue, 08 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 08 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Picketing in support of demands
नलकूप कार्यालय पर टूयवेल कर्मचारियो का धरना दूसरे दिन जारी।
ट्यूबेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन की जनपदीय इकाई की ओर से अधिशाषी अभियंता कार्यालय के समक्ष मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी ने कहा कि प्रदेश के समस्त नलकूप मिस्त्री और तकनीकी कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति से जूझ रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से वेतन विसंगति, सेवा नियमावली, मोटर साइकिल भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है। सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं कर रही है। इस बार कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसी क्रम में पिछले दो दिनो से एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व खंडीय सचिव संतोष कुमार राव ने कहा कि सरकार हठवादी रवैया अपना रही है। यही कारण है कि मंगलवार को सभी तकनीकी कर्मचारी आंदोलन को बाध्य हो गए। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो 10 नवंबर को सभी कर्मचारी लखनऊ स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। इतना ही नहीं कालीदास मार्ग पर पहुंचकर सीएम को अपनी मांगो के समर्थन में ज्ञापन देंगे।


इस मौके पर महेंद्र चौधरी, प्रवीण तिवारी, राजेश कुमार, विजय कुमार, श्याम नरायन, फूलचंद्र, योगेंद्र कुमार, अशोक, महेंद्र, राम प्रकाश राम, जसवंत राव, तुलसीराम, महेंद्र प्रताप, संदीप आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed