{"_id":"6778334cc6b21520be06f987","slug":"pharmacists-demonstrated-at-ad-health-office-basti-news-c-207-1-bst1001-129858-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एडी हेल्थ कार्यालय पर फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एडी हेल्थ कार्यालय पर फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन
Sat, 04 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
एडी हेल्थ कार्यालय पर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को मंडल भर के पदाधिकारी और फार्मासिस्ट एडी हेल्थ कार्यालय पर पहुंचे। यहां 24 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन हुआ।
बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एडी हेल्थ डॉ. विनीता राय वर्मा को सौंपा। फार्मासिस्टों ने संगठन की लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और संचालन मंडलीय मंत्री अनिल कुमार मिश्र ने किया। बस्ती के जिलाध्यक्ष संजय कुमार और मंत्री शैलेंद्र राय ने कहा कि तमाम मांगें काफी दिनों से लंबित है। इससे फार्मासिस्टों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।