{"_id":"6616f6bbe8c24e451104d744","slug":"people-will-offer-namaz-in-prostration-to-god-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114717-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ईद उल फितर आज, खुदा के सजदे में बंदे अदा करेंगे नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ईद उल फितर आज, खुदा के सजदे में बंदे अदा करेंगे नमाज
Thu, 11 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
जिले की 326 मस्जिदों, 157 ईदगाहों में नमाज की तैयारी मुकम्मल
रात 12 बजे तक शहर के बाजार रहे गुलजार, होती रही खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसके इंतजार में अकीदतमंद-रोजेदार महीने भर से इबादत कर रहे थे। मुस्लिम धर्मावलंबियों के सबसे अहम त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर यूं तो मुकम्मल तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन चांद का दीदार कर अकीदतमंद खरीदारी करने निकल पड़े।
गांधीनगर मुख्य बाजार से लेकर बैंक रोड, जीआईसी तक रात 12 बजे तक गहमागहमी रही। बड़े-बूढ़े व बच्चे भी खरीदारी करते दिखे। किसी को नई वाली टोपी पसंद आई तो कोई जूते की नाप लिए दुकानों पर घूमता रहा। सबसे ज्यादा सेवइयां, कपड़े, टोपी, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप पर भीड़भाड़ रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
थाने की पुलिस के अलावा एसओजी, स्वाॅट टीम व क्यूआरटी की टीमें मुस्तैद हैं। साथ में फायर ब्रिगेड, दंगा नियंत्रण दस्ता, क्यूआरटी (त्वरित कार्य बल) की कई टोलियां भ्रमणशील रहेंगी। जिले की 326 मस्जिदों, 157 ईदगाहों पर नमाज अदा की जाएगी। इसमें शहर की प्रमुख 20 मस्जिदों पर विशेषज्ञ नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर उन स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वे सुबह से ही नमाज तक उन स्थलों पर तैनात रहेंगे। जिन स्थानों पर ईदगाह, मस्जिद के पास मंदिर स्थित है। कड़र खास, छावनी में प्रशासन की सतर्क दृष्टि है। जनपद की सीमा अयोध्या से सटे होने के कारण धार्मिक और राजनैतिक गतिविधियां और सक्रिय होती है, ऐसे में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए बस्ती शहर में दो स्थानों पर और सभी तहसील मुख्यालयों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मुख्य मस्जिदों व ईदगाह में नमाज की समय सारिणी
- ईदगाह, पक्का बाजार-7:30
- जामा मस्जिद पक्का बाजार- 8:00
- खैर मस्जिद, गांधी नगर- 8:00
- दारूल ऊलूम, दरिया खां- 7:00
- हुसैनी जामा मस्जिद, गांधी नगर- 9:00
- अजमेरी मस्जिद, अंजुमन पुरानी बस्ती- 6:45
- साबिरी मस्जिद, राजा मैदान- 7:30
- मसूदी मस्जिद, डफाली टोला- 8:00
- मक्का मस्जिद, घरसोहियां- 7:15
- कादिरी मस्जिद, मुरलीजोत- 8:00
- कर्बला मस्जिद, सदर अस्पताल- 8:00
- नूरी मस्जिद, पचपेड़िया- 8:30
- जामा मस्जिद, पुरानी बस्ती- 9:00
- गौसिया जामा मस्जिद, दक्षिण दरवाजा- 7:45
- रजा मस्जिद, शहीद नगर, पुरानी बस्ती- 9:00
- मीनारा मस्जिद, चिकवा टोला पुरानी बस्ती- 9:00
- मदीना मस्जिद, रेलवे स्टेशन रोड- 8:00
- शाही मस्जिद, पुरानी बस्ती- 8:00
- ईदगाह पुरानी बस्ती- 9:15
- जामिया हनफ़िया, गांधी नगर- 7:30